देश की खबरें | बंगाल: फेंसिडिल सिरप की 10,000 बोतलें जब्त, दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 अक्टूबर कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने फेंसिडिल कफ सिरप की दस हजार बोतलें जब्त की हैं और इन्हें तस्करी कर बांग्लादेश ले जाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | CBSE 12th Result 2020: दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद 12वीं के नतीजे 99 फीसदी, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी छात्रों को बधाई.

गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ ने डानकुनी पुलिस की सहायता से हुगली जिले के डानकुनी क्षेत्र से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उत्तर प्रदेश के नंबर वाली एक लॉरी से फेंसिडिल सिरप की दस हजार बोतलें बरामद की।

आईपीएस अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्ति कथित तौर पर पशुओं का भोजन पहुंचाने की आड़ में सिरप की तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चिराग पासवान की पार्टी LJP को बताया-वोटकटवा, कहा-NDA तीन चौथाई से होगी विजयी.

कोलकाता एसटीएफ के अधिकारी ने कहा, “दोनों को डानकुनी पुलिस थाने की सीमा में दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि फेंसिडिल की इन बोतलों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लाया गया था और बांग्लादेश में अज्ञात लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी।”

अधिकारी ने कहा कि नारकोटिक्स कानून के तहत डानकुनी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)