T20 WC 2024: बेन स्टोक्स टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे, इंग्लैंड को लगा करार झटका, जानें क्या कारण

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स आगामी टी20 विश्व कप से यह कहते हुए हट गए हैं कि इस ‘बलिदान’ से उन्हें पूरी ताकत से गेंदबाजी करने के लिए फिटनेस हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी और वह निकट भविष्य में वह ऑलराउंडर बन पाएंगे जो बनना चाहते हैं।

Ben Stokes (Photo Credit: @CricCrazyJohns/X)

लंदन, दो अप्रैल: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स आगामी टी20 विश्व कप से यह कहते हुए हट गए हैं कि इस ‘बलिदान’ से उन्हें पूरी ताकत से गेंदबाजी करने के लिए फिटनेस हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी और वह निकट भविष्य में वह ऑलराउंडर बन पाएंगे जो बनना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: DC vs KKR 16th Match IPL 2024 Preview: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती के लिये तैयार है दिल्ली कैपिटल्स, कड़े मुकाबले की उम्मीद

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस शीर्ष प्रतियोगिता के शुरू होने से दो महीने पहले इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी है.

ईसीबी द्वारा जारी बयान में स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मेरा ध्यान गेंदबाजी फिटनेस हासिल करने पर है जिससे कि क्रिकेट के सभी प्रारूपों में ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल और विश्व कप से बाहर रहना उम्मीद है कि वह बलिदान होगा जिससे मुझे वह ऑलराउंडर बनने में मदद मिलेगी जो मैं निकट भविष्य में बनना चाहता हूं.’’

स्टोक्स भारत के टेस्ट दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान थे जहां उनकी टीम को 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान उन्होंने महसूस किया कि गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे.

स्टोक्स ने कहा, ‘‘हाल ही में भारत के टेस्ट दौरे से पता चला कि घुटने की सर्जरी और नौ महीने बिना गेंदबाजी के रहने के बाद मैं गेंदबाजी के नजरिए से कितना पीछे था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमारे गर्मियों के टेस्ट सत्र की शुरुआत से पहले काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलने के लिए उत्सुक हूं. मैं जोस (बटलर), मोट्टी (मैथ्यू मॉट) और पूरी टीम को अपना खिताब बचाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’’

वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का पिछला टूर्नामेंट जीतने वाला इंग्लैंड कैरेबिया में खिताब का बचाव करेगा। पिछले टी20 विश्व कप फाइनल में स्टोक्स ने एमसीजी में पाकिस्तान पर पांच विकेट की जीत के दौरान फाइनल में विजयी रन बनाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs England, 4th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तानी गेंदबाज मचाएंगे तबाही? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs England 4th ODI Match Winner Prediction: क्या पाकिस्तान लगातार तीसरी जीत के साथ फाइनल में बनाएगा जगह या इंग्लैंड करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs England 4th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में धुंध बनेगी चुनौती या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल