देश की खबरें | बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटा, आरक्षक लाइनहाजिर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 नवंबर पुलिस के एक आरक्षक को बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे सरीखे हथियार से काटकर यहां अपने जन्मदिन का जश्न मनाना महंगा पड़ा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसे लाइनहाजिर कर दिया गया है।

वीडियो में सादे कपड़े पहना पुलिस आरक्षक अपने जन्मदिन पर बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके उत्साहित दोस्त ढोल की थाप पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | Mission Excellence Scheme: दिल्ली के खिलाड़ियों को 4.39 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता.

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में हाल ही में सामने आए इस विवादास्पद घटनाक्रम की बृहस्पतिवार को पुष्टि की।

उन्होंने बताया, "केक काटे जाने के दौरान पुलिस आरक्षक का बर्ताव उसके पद के लिहाज से अशोभनीय था। यह आरक्षक पड़ोसी देवास जिले में पदस्थ है। हमने उसके बर्ताव के बारे में देवास पुलिस को रिपोर्ट भेजी है।"

यह भी पढ़े | ICSI CSEET 2020 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, icsi.edu पर ऐसे करें डाउनलोड.

इस बीच, देवास के पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने बताया कि विवादास्पद घटनाक्रम से जुड़े पुलिस आरक्षक की पहचान यातायात महकमे में पदस्थ सचिन के रूप में हुई है, जिसे लाइनहाजिर कर दिया गया है। हालांकि, इंदौर का रहने वाला आरक्षक इस घटनाक्रम के दौरान अवकाश पर था।

सिंह ने बताया, "मामले में इंदौर पुलिस की रिपोर्ट हमें फिलहाल नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)