एजेंसी न्यूज

Copa Del Rey 2024-25 Final: बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर जीता कोपा डेल रे कप, जूल्स कोंडे ने एक्स्ट्रा टाइम दागा गोल

राइट बैक कौंडे ने लुका मोड्रिक के पास पर 116वें मिनट में यह गोल किया जिससे बार्सिलोना रिकॉर्ड 32वां कोपा डेल रे खिताब जीतने में सफल रहा. बार्सिलोना इसके अलावा चैंपियंस लीग और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की दौड़ में भी बना हुआ है.

Copa Del Rey 2024-25 Final: बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर जीता कोपा डेल रे कप, जूल्स कोंडे ने एक्स्ट्रा टाइम दागा गोल
बार्सिलोना (Photo: @FCBarcelona/X)

Copa Del Rey 2024-25 Final: राइट बैक कौंडे ने लुका मोड्रिक के पास पर 116वें मिनट में यह गोल किया जिससे बार्सिलोना रिकॉर्ड 32वां कोपा डेल रे खिताब जीतने में सफल रहा. बार्सिलोना इसके अलावा चैंपियंस लीग और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की दौड़ में भी बना हुआ है. बार्सिलोना चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में बुधवार को इंटर मिलान का सामना करेगा. वह ला लिगा में भी रियाल मैड्रिड से चार अंक आगे शीर्ष पर काबिज है.

यह भी पढें: ISL 2024-25: मोहन बागान एसजी फाइनल में बेंगलुरु को 2-1 हराया, जीता इंडियन सुपर लीग का खिताब

पेड्रि गोंजालेज ने ला कार्टुजा स्टेडियम में 28वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई. रियाल मैड्रिड ने दूसरे हाफ में दो गोल करके बढ़त हासिल की. किलियन एमबापे ने 70वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद खेल के 77वें मिनट में मिडफील्डर ऑरेलियन टचौमेनी के हेडर से गोल करके स्कोर 2-1 से रियाल मैड्रिड के पक्ष में कर दिया.

बार्सिलोना की तरफ से फेरान टोरेस ने 84वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया. बार्सिलोना ने इस सत्र में रियाल मैड्रिड के खिलाफ जो तीन मैच खेले हैं उन सभी में उसे जीत मिली. उसने पिछले साल अक्टूबर में ला लिगा के मैच में रियाल मैड्रिड को 4-0 से हराया था. इसके बाद उसने जनवरी में स्पेनिश सुपर कप फाइनल में 5-2 से जीत हासिल की थी.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).