कोलकाता, 13 जुलाई पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बहु बाज़ार इलाके में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक की एक शाखा के दो कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद शाखा को बंद कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की बहु बाजार शाखा को संक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार और मंगलवार के लिए बंद किया गया है।
उन्होंने बताया कि दो कर्मियों के पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
अधिकारी ने बताया, " शाखा के अन्य कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। "
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने बताया कि शाखाओं में बड़ी संख्या में लोगों के आने से बैंक कर्मी संक्रमित हो रहे हैं।
एआईबीओसी के अधिकारी ने बताया, " हम ग्राहकों से अपील करते हैं जब तक जरूरी नहीं हो, शाखा में नहीं आएं।"
अधिकारी के मुताबिक, खरीफ का मौसम चल रहा है और बैंक शाखाओं को 15 जुलाई तक 20 लाख किसान क्रेडिट कार्ड बांटने हैं। साथ में अन्य केंद्रीय योजनाओं का पैसा भी बैंकों के ही जरिए दिया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY