NZ vs BAN 3rd ODI 2023: बांग्लादेश ने तीसरे वनडे को नौ विकेट से जीता, न्यूजीलैंड के नाम 2-1 से हुई श्रृंखला
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से जीत ली. न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 44 रन और दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड को 31.4 ओवर में महज 98 रन पर समेटने के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने 42 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये और अनामुल हक ने 33 गेंद में 37 रन का योगदान दिया जिससे बांग्लादेश ने 19 प्रयासों में न्यूजीलैंड पर वनडे में पहली जीत हासिल की.
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से जीत ली. न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 44 रन और दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड को 31.4 ओवर में महज 98 रन पर समेटने के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने 42 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये और अनामुल हक ने 33 गेंद में 37 रन का योगदान दिया जिससे बांग्लादेश ने 19 प्रयासों में न्यूजीलैंड पर वनडे में पहली जीत हासिल की. यह भी पढ़ें: Noman Ali Ruled Out Of Australia Tour: आपातकालीन अपेंडिक्स सर्जरी के कारण पाकिस्तानी स्पिनर नोमान अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से हुए बाहर
बांग्लादेश ने शनिवार को न्यूजीलैंड को दोनों टीमों के बीच हुए वनडे में उसके न्यूनतम स्कोर पर आउट किया. तंजिम हसन साकिब ने 14 रन देकर तीन विकेट और शोरिफुल इस्लाम ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके. इस तरह दोनों ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
सौम्य सरकार ने भी 18 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 162 रन के पिछले न्यूनतम वनडे स्कोर से कम स्कोर में सिमट गयी. बांग्लादेश के कप्तान शांटो ने टॉस जीतकर मैकलीन पार्क पर गेंदबाजी का फैसला किया जो आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.
पिच पर काफी घास थी जिसका शोरिफुल और शाकिब ने पूरा फायदा उठाया. न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम चरमरा गया और 70 रन तक उसने छह विकेट गंवा दिये थे. न्यूजीलैंड के लिए पारी की सबसे बड़ी साझेदारी विल यंग (26 रन) और टॉम लाथम (21 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की रही.
इन दोनों के अलावा केवल दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके. इसके बाद सरकार ने जोश क्लार्कसन (16 रन), एडम मिल्ने (04) और आदित्य अशोक (10 रन) के विकेट झटके.
अंतिम विकेट मुश्फिकुर रहीम (36 रन देकर एक विकेट) के नाम रहा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

