देश की खबरें | कृषि विधेयक संसद से पारित होने को लेकर बघेल ने केन्द्र पर निशाना साधा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 24 सितंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसद से पारित कृषि विधेयक किसानों के हितों के विरूद्ध हैं और यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस इनके कार्यान्वयन के खिलाफ अदालत का रुख कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में इन्हें लागू करने पर रोक लगा सकती है।

यह भी पढ़े | अभिनेत्री सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंचीं मुंबई, 26 सितंबर को NCB के सामने होना है पेश: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बघेल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों और मजदूरों के लिये लड़ती आई है।

हाल ही में विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद संसद के दोनों सदनों द्वारा किसान उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (प्रोत्साहन एवं सुविधा) विधेयक और किसान (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) मूल्य आश्वासन का समझौता एवं कृषि सेवा विधेयक पारित किये गए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पप्पू यादव ने जारी किया ‘प्रतिज्ञा पत्र’, कहा- बिहार को 30 सालों तक दो भाइयों ने लूटा, प्रदेश की जनता अब गुजराती मुख्यमंत्री को सत्ता पर काबिज होने नहीं देगी.

बघेल से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में इन विधेयकों को पारित नहीं करने का फैसला करेगी, तो उन्होंने कहा, ''यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम यह निर्णय ले सकते हैं। हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हमने राष्ट्रपति से विधेयकों को संसद को लौटाने की भी अपील की है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह फैसला (विधेयकों का पारित होना) राज्यों, किसानों और उपभोक्ताओं के खिलाफ है। एक राज्य सरकार अपने क्षेत्राधिकार के तहत जो कुछ कर सकती है, हम वह करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम इन विधेयकों को अपने (कांग्रेस शासित) राज्यों में लागू नहीं होने देंगे।''

बघेल ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो हम अदालत का भी रुख करेंगे क्योंकि संसद में विधेयकों को पारित किये जाने से पहले राज्यों को भरोसे में नहीं लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)