देश की खबरें | बाबरी प्रकरण : विशेष अदालत ने दर्ज किया आरोपी प्रकाश शर्मा का बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या प्रकरण पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले में आरोपी प्रकाश शर्मा का सीआरपीसी की धारा—313 के तहत शनिवार को बयान दर्ज किया।

जियो

लखनऊ, छह जून अयोध्या प्रकरण पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले में आरोपी प्रकाश शर्मा का सीआरपीसी की धारा—313 के तहत शनिवार को बयान दर्ज किया।

शर्मा तीसरे आरोपी है, जिनका बयान अदालत ने दर्ज किया है। इससे पहले अदालत विजय बहादुर सिंह और गांधी यादव के बयान दर्ज कर चुकी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, साध्वी रितंभरा, विनय कटियार और राम विलास वेदांती सहित 32 में से 29 आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा—313 के तहत दर्ज होने बाकी हैं। अदालत आठ जून को अन्य आरोपियों के बयान दर्ज करना जारी रखेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर आए 2739 नए केस, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 82,968 हुई.

आरोपी प्रकाश शर्मा शनिवार को अपने वकील के साथ विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव के समक्ष पेश हुए। हर आरोपी को बयान दर्ज कराने में लगभग एक दिन का समय लग रहा है क्योंकि अदालत द्वारा तैयार किए गए करीब एक हजार सवाल प्रत्येक आरोपी से पूछे जा रहे हैं।

अदालत ने दोहराया कि आरोपी बचाव के साक्ष्य, यदि कोई हैं, तो लिखित में जमा करायें।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोरोना के बढ़ते मरीजों पर बोलीं मेयर किशोरी पेडनेकर, केवल गंभीर हालत से पीड़ित मरीजों को ही अस्‍पतालों में मिलना चाहिए बेड.

कुल 32 आरोपी हैं, जिन पर इस प्रकरण में मुकदमा चल रहा है।

शनिवार को केवल प्रकाश शर्मा अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने 28 आरोपियों को एक दिन के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी। पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को अदालत ने 2017 में ही अगले आदेश तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार