देश की खबरें | कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट बंद

मुजफ्फरपुर, 28 जून बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार श्रावणी महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा और मुजफ्फरपुर शहर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट पूर्णत: बंद रहेगा।

बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी विनय पाठक ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए मानवीय हित में इस बार श्रावणी महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। एक जुलाई से अगली सूचना तक बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट पूर्णत: बंद रहेगा।

यह भी पढ़े | Locust Attack: उत्तर प्रदेश में टिड्डियों का हमला, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट.

उन्होंने बताया कि श्री गरीब नाथमंदिर न्यास समिति के वरीय सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में न्यास समिति की बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

पुजारी ने बताया कि भगवान का भोग, आरती पूजा पुजारियों के द्वारा नियम का पालन करते हुए पूर्ववत किया जाएगा ।

यह भी पढ़े | एक SIT बनाई जाए जिसमें ED, इनकम टैक्स, CBI होगी और NIA की पूरी जांच की जाएगी: BJP नेता निशिकांत दुबे: 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गरीब नाथ मंदिर के आसपास भी कई कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पाए गए हैं।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि न्यास समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुपालन मे विधि-व्यवस्था की समस्या आने पर प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)