मुंबई, सात जुलाई वालमार्ट के स्वामित्व वाले ऑनलाइन खुदरा विक्रेता मंच फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के व्यक्तिगत ऋण की सुविधा भी अपने मंच पर देने की शुक्रवार को घोषणा की।
फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसके मंच पर ग्राहक तीन साल तक की अवधि के लिए पांच लाख तक का व्यक्तिगत ऋण एक्सिस बैंक से ले सकेंगे। फ्लिपकार्ट के मंच पर करीब 45 करोड़ लोग पंजीकृत हैं।
बयान के मुताबिक, ग्राहकों को इस साझेदारी के तहत 30 सेकेंड के अंदर ऋण की मंजूरी मिल जाएगी।
यह घोषणा उन रिपोर्ट के बीच आई है जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड जैसे अधिक जोखिम वाले कर्जों में उच्च वृद्धि पर चिंता जताई है।
फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वित्त प्रौद्योगिकी एवं भुगतान समूह) धीरज अनेजा ने कहा, "हमारा ई-कॉमर्स मंच पहले से ही बाई नाउ पे लेटर (बीएनपीएल), समान मासिक किस्त (ईएमआई) और क्रेडिट कार्ड जैसी वित्तीय सुविधाएं देता है।"
एक्सिस बैंक के अध्यक्ष एवं ‘डिजिटल कारोबार एवं बदलाव’ के प्रमुख समीर शेट्टी ने कहा कि बैंक इस साझेदारी के माध्यम से ग्राहकों के व्यापक वर्ग को ऋण सुविधा प्रदान करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY