देश की खबरें | राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे विमानन मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि वह एक दिन पहले हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति एवं राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह “नागर विमानन के वरिष्ठ अधिकारियों और पेशेवरों” के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली: केंद्र ने राज्य सरकारों से राशन की दुकानों में काम करने वालों और फेरीवालों की जांच कराने का किया आग्रह.

पुरी ने ट्वीट किया, “दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो जांच कर रहा है।”

शुक्रवार को शाम सात बजकर 40 मिनट पर, दुबई से 190 लोगों के साथ आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए। विमान में सवार कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash in Kerala: केरल विमान हादसा, सरकार के ऐलान मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रूपये की सहायता राशि.

डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि ये उपकरण (डीएफडीआर और सीवीआर) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पास हैं और इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

पुरी ने ट्वीट किया, “कल शाम हुए हवाई हादसे के बाद राहत कार्यों के क्रियान्वयन एवं स्थिति का जायजा लेने के लिए कोझिकोड पहुंचा हूं।”

मंत्री ने कहा, “कल शाम कोझिकोड में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले 18 लोगों के परिवार एवं दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)