देहरादून, छह अक्टूबर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने बताया कि उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बचावकर्मियों ने मौके से और 12 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए हैं।
माना जा रहा है कि 15 पर्वतारोही अब भी लापता हैं।
पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे।
एनआईए द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अभी तक 16 शव बरामद हुए हैं जिनमें से 12 प्रशिक्षुओं के हैं जबकि दो शव प्रशिक्षकों के हैं। हिमस्खलन वाले दिन महज चार शव बरामद हो सके थे।
संस्थान ने बताया कि मौके पर अभी तक राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
उसने कहा, हालांकि, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को राहत कार्य से वापस बुला लिया गया है। उसने बताया कि मौसम अगर सही रहा तो शुक्रवार सुबह फिर से हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी।
राज्य आपात अभियान केन्द्र (एसईसीओसी) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में स्थित हाई ऑल्टिट्यूड वायफेयर स्कूल की 14 सदस्यीय टीम भी आज से बचाव कार्य में जुट गयी है।
टीम का नेतृत्व कर रहे नायब सूबेदार अनिल कुमार ने पीटीआई/ को बताया, ‘‘टीम में प्रशिक्षु सहित कुल 34 पर्वतारोही थे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY