IND vs AUS Test Series 2023: आस्ट्रेलिया के पूर्व सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने कहा, भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया को जंपा की खलेगी कमी

आस्ट्रेलिया के पूर्व सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम भारत के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए स्पिनर एडम जंपा को आस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं।

एडम जम्पा (Photo: Twitter)

बेंगलुरू, तीन फरवरी आस्ट्रेलिया के पूर्व सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम भारत के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए स्पिनर एडम जंपा को आस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं. आस्ट्रेलिया ने अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, एश्टन एगर, लेग स्पिनर मिशेल स्वैपसन और युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को अपनी 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया है.

आस्ट्रेलियाई टीम से छह साल तक जुड़े रहने वाले श्रीराम ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा,‘‘मैं जंपा को यहां (भारत में) गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करता, क्योंकि उसके पास तेजी है. उसके पास पिच से मदद हासिल करने की क्षमता है.’’ यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के नागपुर टेस्ट की तैयारी की शुरू

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी चीज है जिस पर मैं नजर रखता हूं कि कौन सा गेंदबाज पिच की मदद से बल्लेबाज को परेशान करता है। मेरा मानना है कि जंपा इस तरह का गेंदबाज है.’’

भारत की तरफ से आठ वनडे खेलने वाले श्रीराम ने कहा कि जंपा भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने यहां तक कि इस बारे में उनसे बात की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी अन्य की तुलना में भारत आने को लेकर अधिक उत्साहित था. वह भारत में टेस्ट मैच खेलना चाहता था। उसने दो महीने पहले दो बार मुझे फोन करके कहा था कि वह टीम में जगह बनाना चाहता है और काफी उत्साहित है.’’

श्रीराम ने कहा, ‘‘ इसके लिए उसने न्यू साउथ वेल्स की तरफ से प्रथम श्रेणी मैच खेलना शुरू कर दिया था। उसने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन भी किया था, इसलिए दौरे के लिए नहीं चुने जाने से वह काफी निराश है.’’

श्रीराम ने कहा कि आस्ट्रेलिया की असली परीक्षा लंबी अवधि तक स्पिन को उच्च स्तर पर बनाए रखना होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘आप थोड़ी धीमी गेंद या फिर तेज गेंद कर सकते हो लेकिन आपको पिच से मदद हासिल करनी होती है और इसके लिए आपका एक्शन वास्तव में मजबूत होना चाहिए. अश्विन, रविंद्र जडेजा और नाथन लियोन मुश्किल परिस्थितियों में भी लंबे समय तक अपना एक्शन बनाए रखने में सक्षम हैं. एगर और स्वैपसन के लिए ऐसा करना चुनौती होगी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\