संघीय चुनाव आयोग ने टेलीविजन और सोशल मीडिया पर घोषणा की कि एनएलडी ने संसद के दोनों सदनों में 346 सीटें जीती हैं, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आँकड़े 322 से काफी अधिक है, जबकि कई सीटों के नतीजे अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।
म्यामां में आम चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
यह भी पढ़े | Proud Moment: बाइडन-हैरिस की प्रमुख टीम में भारतीय अमेरिकी शामिल.
सेना द्वारा समर्थित मुख्य विपक्षी दल ‘यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी’ ने 25 सीटें जीती हैं और अल्पसंख्यक समुदाय शान का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘शान नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ ने 15 सीटें जीती हैं। पूर्वी म्यामां में रहने वाला शान समुदाय देश का सबसे बड़ा जातीय अल्पसंख्यक समुदाय है।
स्वतंत्र मतगणना सेवा ‘यवे माल’ द्वारा की गई एक अनौपचारिक गणना के मुताबिक एनएलडी को 397 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी यूएसडीपी को 28 और अन्य दलों को 44 सीटें मिली हैं।
यूएसडीपी ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, लेकिन चुनाव आयोग ने उसके आरोप और मतदान फिर से कराने की मांग को खारिज कर दिया है।
इस बीच, स्वतंत्र मानवाधिकार समूहों ने मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यक को मतदान के अधिकार से वंचित किए जाने और कुछ क्षेत्रों में मतदान को रद्द करने के फैसले की आलोचना की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY