मुंबई, 23 जून लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने मंगलवार से अपनी नयी ‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ कार की बुकिंग शुरू कर दी। इसे अगले महीने भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी अगस्त से इसकी डिलिवरी शुरू करेगी।
हालांकि कंपनी ने इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पांच लोगों के बैठने की क्षमता वाली यह कार ‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ की दूसरी पीढ़ी की कार है। इसकी पहली पीढ़ी की कार को भारतीय बाजार में 2015 में उतारा गया था।
विज्ञप्ति के मुताबिक ग्राहक 10 लाख रुपये का आरंभिक भुगतान कर ऑनलाइन या डीलरशिप पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.
कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘ हमने भारत में ‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ की बुकिंग शुरू कर दी है। इस दूसरी पीढ़ी के कार को उन सभी खूबियों के साथ उतारा गया है जिसकी वजह से इसकी पहली पीढ़ी की कार ने भारतीय बाजार में अपनी धमक बनायी थी। इसकी चौड़ी डिजाइन इसे अलग पहचान देती है।’’
उन्होंने कहा कि ग्राहक कंपनी के पूर्णतया सैनेटाइज डीलरशिप पर तो जा ही सकते हैं। वहीं ऑनलाइन स्टोर पर इस कार से जुड़ी सभी जानकारियां भी उपलब्ध करायी गयी हैं। ऑनलाइन मंच पर कार का 360 डिग्री मॉडल भी मौजूद है जो कार के बाहरी लुक के साथ-साथ अंदरूनी लुक को भी दिखाता है।
बाजार में इस कार के मर्सडीज-एएमजी ई-63 एस और बीएमडब्ल्यू एम5 को चुनौती देने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY