एजेंसी न्यूज

Attacks in Syria: सीरिया में हमले में 10 की मौत, कुर्द बलों ने 52 आंतकवादियों को गिरफ्तार किया

उत्तर में, सीरियाई कुर्द के नेतृत्व वाली सेना ने घोषणा की कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट समूह के ‘स्लीपर सेल’ के खिलाफ एक अभियान में 52 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.

Attacks in Syria: सीरिया में हमले में 10 की मौत, कुर्द बलों ने 52 आंतकवादियों को गिरफ्तार किया
आतंकवाद (Photo Credits Twitter)

उत्तर में, सीरियाई कुर्द के नेतृत्व वाली सेना ने घोषणा की कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट समूह के ‘स्लीपर सेल’ के खिलाफ एक अभियान में 52 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. सीरिया के पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, रॉकेट पूर्वी दीर अल-जौर प्रांत में अल-तैम गैस क्षेत्र में गिरा.

इस हमले की जिम्मेदारी का तत्काल किसी ने दावा नहीं किया लेकिन ब्रिटेन के एक युद्ध निगरानी समूह ‘ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि हमले के पीछे ‘आईएस’ का हाथ है. ऑब्जर्वेटरी ने रॉकेट हमले से मरने वालों की संख्या भी अधिक होने की सूचना देते हुए कहा कि कम से कम 12 कर्मचारी मारे गए. यह भी पढ़ें : Pakistan: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

अमेरिका समर्थित और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक बलों ने शुक्रवार को यह भी कहा कि उनके छापे ने कथित तौर पर नए साल की पूर्व संध्या पर हमले की योजना को विफल कर दिया. बलों के एक बयान में कहा गया है कि आईएस आतंकवादी रिहायशी इलाकों और खेतों में छिपे हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).