एजेंसी न्यूज

Philippine Floods and Landslides: फिलीपीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत

फिलीपीन के राष्ट्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके कारण लोग वहां फंस गए हैं. सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने पहले बताया था कि शुक्रवार को फिलीपीन के उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से आए ‘ट्रामी’ तूफान के कारण कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य लोग लापता हुए हैं.

Philippine Floods and Landslides: फिलीपीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत
Representational Image | PTI

फिलीपीन के राष्ट्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके कारण लोग वहां फंस गए हैं. सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने पहले बताया था कि शुक्रवार को फिलीपीन के उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से आए ‘ट्रामी’ तूफान के कारण कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य लोग लापता हुए हैं. यह दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में इस साल का अब तक का सबसे घातक और विनाशकारी तूफान है.

अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 126 हो गई है और कई अन्य लोग लापता हैं. एजेंसी ने बताया कि तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है. फिलीपीन के प्रभावित इलाकों में पुलिस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन कर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ताइवान को उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली सहित दो अरब डॉलर के हथियार बेचने को मंजूरी दी

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने तूफान ‘ट्रामी’ के कारण मनीला के दक्षिण-पूर्व में बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्र का शनिवार को निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि तूफान के कारण असामान्य रूप से भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां मात्र 24 घंटों में इतनी बारिश हो गई जो एक से दो महीने में होती है. सरकारी एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ से जुड़ी घटनाओं में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).