विदेश की खबरें | कोविड-19 जोखिम के चलते असांजे के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई रोकी गई

असांजे को ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के मामले की सुनवाई लंदन की एक अदालत में चल रही है।

अमेरिकी सरकार का पक्ष रखने वाले एक वकील में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला न्यायाधीश वेनेसा बरेतसेर ने मामले की सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: PM शेख हसीना ने कोरोना वायरस संकट के दौरान छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण पर ठोस वैश्विक कार्रवाई का किया आह्वान.

असांजे के वकील एडवर्ड ने कहा कि यह मानना पडेगा कि वकील संक्रमित थे और ''ऐसे में कोविड अदालत कक्ष में पहुंच चुका होगा।''

उन्होंने न्यायाधीश से कहा, '' अदालत के कर्मचारी जोखिम में होंगे और आप खुद भी वायरस के जोखिम में हो सकती हैं।''

यह भी पढ़े | India and Japan Logistics Agreement: जापान ने दिया चीन को झटका, भारत के साथ रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए किया समझौता.

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी अभियोजकों ने 49 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई असांजे को एक दशक पहले विकीलीक्स द्वारा खुफिया अमेरिकी सैन्य दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर जासूसी और कंप्यूटर दुरुपयोग के 18 मामलों का आरोपी ठहराया है।

इन अरोपों के तहत अधिकतम 175 वर्ष की जेल हो सकती है।

अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि असांजे ने अमेरिकी सेना की विश्लेषक चेल्सी मैनिंग के साथ मिलकर पेंटागन के कंप्यूटर में सेंधमारी की और इराक तथा अफगानिस्तान में हुए युद्धों से संबंधित हजारों गुप्त राजनयिक केबलों और सैन्य फाइलों को सार्वजनिक किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)