गुवाहाटी, 12 जनवरी असम के कामरूप मेट्रो जिला कार्य बल ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के साथ एक संयुक्त अभियान में सात नाबालिग मजदूरों को विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से छुड़ाया है।
बीबीए द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को बचाए गए सभी मजदूर 14 से 17 साल के लड़के हैं और राज्य के विभिन्न जिलों के हैं।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
लड़के शहर के किराना स्टोर और अन्य दुकानों में कार्यरत थे। लड़कों ने दावा किया कि उन्हें प्रतिदिन लगभग 50 रुपये की मजदूरी पर 12 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया गया था।
बीबीए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि लड़कों ने यह भी कहा कि वे पिछले कई महीनों से दुकानों में काम कर रहे हैं और कई दिनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बच्चों को कामरूप जिले की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है और अब उन्हें स्थानीय बाल देखभाल संस्थान में आश्रय दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY