देश की खबरें | असम भर्ती घोटाला: मुख्य आरोपी दीबान डेका ने किया आत्मसमर्पण
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, एक अक्टूबर असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक एवं भाजपा नेता दीबान डेका ने राज्य के बारपेटा जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेका और पूर्व डीआईजी पी.के. दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे। उन्होंने बुधवार रात पथचारकुच्ची इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रदूषण के खिलाफ किया जंग का ऐलान, राज्य सरकारें इस मसले पर एकजुट होकर कर रहीं हैं काम.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें गुवाहाटी लाया गया है।

असम पुलिस में नि:शस्त्र उप निरीक्षकों की भर्ती के लिये हो रही लिखित परीक्षा 20 सितंबर को रद्द कर दी गई थी, जब उसका पर्चा सोशल मीडिया पर लीक हो गया था।

यह भी पढ़े | Hathras Rape Case: राहुल, प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया, जा रहे थे हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने.

अभी तक इस मामले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसकी ‘‘नैतिक जिम्मेदारी’’ लेते हुए असम राज्य स्तर पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने 27 सितम्बर को इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस ने डेका ओर दत्ता दोनों के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी कर उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

पूर्व डीआईजी का अब भी पता नहीं चल पाया है। उनके भारत-नेपाल सीमा के पास कहीं होने का संदेह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)