एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम-मिजोरम सीमा मुद्दा: चार दिन बाद ट्रकों की आवाजाही शुरु की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम और मिजोरम में टकराव के पश्चात अंतरराज्यीय सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों राज्यों में सहमति बनने के एक दिन बाद, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही चार दिनों के बाद फिर से शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम-मिजोरम सीमा मुद्दा: चार दिन बाद ट्रकों की आवाजाही शुरु की गई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल/गुवाहाटी, 22 अक्टूबर असम और मिजोरम में टकराव के पश्चात अंतरराज्यीय सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों राज्यों में सहमति बनने के एक दिन बाद, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही चार दिनों के बाद फिर से शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शनिवार की रात दोनों राज्यों के लोगों के बीच झड़प के बाद से सीमा के दोनों किनारों पर फंसे हुए ट्रकों की आवाजाही आज सुबह से शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना के कांग्रेस कार्यालय परिसर में खड़े वाहन से 8.5 लाख रुपए बरामद किए जाने के बाद आयकर विभाग की टीम नोटिस देने पहुंची दफ्तर: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि मिजोरम के एक प्रमुख छात्र संगठन ने दोनों राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर नाकाबंदी शुरू की है।

छात्र संगठन मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) ने कहा कि उन्होंने बुधवार शाम से सीमा के पास मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे में नाकाबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि असम के कछार जिले के लैलापुर के लोगों ने भी नाकाबंदी की है।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, कई क्षेत्रों में हुआ अव्वल.

संगठन के अध्यक्ष बी वनलालताना ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य मिजोरम के क्षेत्र की रक्षा करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों पर लंबे समय से चल रहे अंतर-राज्य सीमा विवाद को हल करने का दबाव बनाना था।

उन्होंने कहा कि नाकाबंदी के लिए बृहस्पतिवार तड़के संगठन के उपाध्यक्ष पीटर छंगटे सहित 11 एमजेडपी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।

कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक वनलालफका राल्ते ने पीटीआई- को बताया कि असम के कछार जिले से बृहस्पतिवार सुबह पुलिस सुरक्षा में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले कुछ ट्रकों ने राज्य में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).