एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | असलंका और निसांका ने श्रीलंका को 189 रन तक पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चरित असलंका और पाथुम निसांका की अर्धशतकीय पारियों से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में गुरुवार को यहां तीन विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

खेल की खबरें | असलंका और निसांका ने श्रीलंका को 189 रन तक पहुंचाया

अबुधाबी, चार नवंबर चरित असलंका और पाथुम निसांका की अर्धशतकीय पारियों से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में गुरुवार को यहां तीन विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

असलंका ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल परिस्थितियों में 41 गेंदों पर 68 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने निसांका (41 गेंदों पर 51 रन, पांच चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिये 91 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल ने 33 रन देकर दो विकेट लिये।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे श्रीलंका ने पावरप्ले के छह ओवरों में 48 रन बनाये और कुसाल परेरा (21 गेंदों पर 29) रन का विकेट गंवाया। परेरा ने रवि रामपॉल पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया था लेकिन रसेल ने उन्हें धीमी गेंद पर गच्चा देकर वापस कैच देने के लिये मजबूर किया।

असलंका और निसांका ने यहां से रणनीतिक बल्लेबाजी की। उन्होंने लंबे शॉट खेलने के बजाय स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया और इसमें सफल भी रहे। इस बीच उन्होंने ढीली गेंदों को सीमा रेखा तक भी पहुंचाया और इस बीच वेस्टइंडीज के मध्यम गति के गेंदबाजों और स्पिनरों की नहीं चलने दी। श्रीलंका 12वें ओवर में तिहरे अंक में पहुंचा।

निसांका ने रामपॉल की ऑफ साइड की गेंद को स्क्वायर लेग पर चार रन के लिये भेजा और फिर दो रन लेकर 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह इस प्रारूप में उनका तीसरा पचासा है। इसके बाद हालांकि ब्रावो की धीमी गेंद पर उनकी टाइमिंग सही नहीं थी और उन्होंने ‘काउ कार्नर’ पर आसान कैच दे दिया।

असलंका ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उनका साथ देने के लिये कप्तान दासुन शनाका (14 गेंदों पर नाबाद 25) क्रीज पर उतरे जिन्हें लंबे शॉट खेलने के लिये जाना जाता है। शनाका ने होल्डर पर छक्का और चौका जड़कर अपने तेवर दिखाये तो असलंका ने ब्रावो की गेंद छह रन के लिये भेजी। इसके तुरंत बाद असलंका ने रसेल की गेंद हवा में लहराकर शिमरोन हेटमायर को कैच दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).