देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने लोगों से पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने की अपील की

ईटानगर, एक जून अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के टी परनाइक ने बृहस्पतिवार को लोगों से ऊर्जा और जल संरक्षण के लिए पर्यावरण के अनुकूल आदतें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अनुरोध किया।

उन्होंने यहां राजभवन में लोगों को लामबंद करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम ‘मिशन लाइफ : लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट’ में भाग लिया।

उन्होंने अभियान के रूप में एक साथ आने तथा ‘पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली’ को आगे ले जाने पर भी जोर दिया।

परनाइक ने लोगों से एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा सतत खाद्य प्रणाली अपनाने की अपील की।

राज्यपाल ने उनसे ‘धरती समर्थक जन’ बनने का अनुरोध किया ताकि वे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित और सतत भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों, सौर उपकरणों तथा बायोगैस का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया।

परनाइक ने कहा कि आज पर्यावरण ‘‘सभी के लिए बड़ी चिंता’’ की बात है और प्रत्येक व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)