Arunachal Pradesh Election Result 2024: अरुणाचल प्रदेश में शुरुआती रुझान में भाजपा 30, एनपीईपी आठ सीट पर आगे
अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) आठ सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है.
ईटानगर, 2 जून : अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) आठ सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है.
अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं. अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था. यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : शुरुआती रुझान में भाजपा 30, एनपीईपी आठ सीट पर आगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तीन सीट पर आगे हैं जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) तथा निर्दलीय उम्मीदवार दो-दो सीट पर आगे हैं.
कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में महज एक सीट पर आगे है. राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

