उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को लेकर नियमित उड़ान पर था।
अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई और खोज अभियान जारी है।
अपर सियांग के एसपी जुम्मर बसर ने कहा कि दुर्घटना एक पहाड़ी क्षेत्र में हुई है, और खोज व बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगेगा।
इस महीने राज्य में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है।
पांच अक्टूबर को तवांग जिले में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी।
मार्च में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक और चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में पायलट की भी मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY