नयी दिल्ली, 23 दिसंबर एम.एफ. हुसैन, एस.एच. रजा, एफ.एन. सौज़ा, कृष्ण खन्ना और के.के. हेब्बर समेत 19 भारतीय आधुनिकतावादी कलाकारों की कलाकृतियों को अष्टगुरु की आगामी नीलामी में नीलाम किया जाएगा।
‘ऐतिहासिक कलाकृतियां’ नामक यह नीलामी 27 और 28 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
‘ब्रिटिश राज’ सीरीज से संबंधित हुसैन की तीन प्रसिद्ध चित्रकारियों को नीलामी में रखा जाएगा। इनमें से एक "राज सीरीज: राजकुमारी निशा राजे. आफ्टरनून टी विद लेडी मैकबुल" की नीलामी तीन-चार करोड़ रुपये में होने अनुमान है।
इस सीरीज में हुसैन की दो अन्य कलाकृतियां "जेमदानी 1787" और "क्रेडेंशियल्स ऑफ ग्वालियर, निज़ाम एंड पटियाला1" भी शामिल हैं। दोनों कलाकृतियों को 30-40 लाख रुपये में नीलाम किए जाने का अनुमान है।
इसके अलावा एस.एच. रजा की छह कृतियां भी हैं, जिन्हें नीलाम किया जाएगा। इनमें "एल'ऑरेज" नामक चित्र भी शामिल है, जिसे 1973 में बनाया गया था। चित्र के लिए 2.25-2.75 करोड़ रुपये की पेशकश का अनुमान है।
नीलामी में कलाकार एफ. एन. सौज़ा की दो महत्वपूर्ण कृतियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। उनकी दो कृतियां, "द कैसल" व "द लेक" क्रमशः 4 से 6 करोड़ रुपये और 60 से 80 लाख रुपये की अनुमानित कीमत पर बेची जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY