देश की खबरें | हेरोईन के साथ गिरफ्तार, आपसी झगड़े में एक व्यक्ति की मौत

जींद, 21 जनवरी हरियाणा के जींद में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 22 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के सीआइए स्टाफ ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान राजबीर के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हेरोइन के खेप की आपूर्ति के लिये आ रहा है ।

सूचना के आधार पर पुलिस ने राजबीर को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 22.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ।

इस बीच पुलिस ने बताया कि जिले के हाडवा गांव में बीती रात आपसी कहासुनी के चलते हुये झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाले की पहचान सरवर (40) के रूप में की गयी है।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)