जम्मू, 28 जुलाई भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार रात घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया तथा एक अन्य को घायल कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना को नौशेरा सेक्टर में जब कुछ आतंकवादियों की गतिविधियां दिखी, तब उन्होंने उन पर गोलीबारी की।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.
उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसके बाद एक विस्फोट हुआ, शायद एक घुसपैठिये पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया था।
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी और विस्फोट में, दो आतंकवादी मारे गए और एक घायल हो गया।
यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.
मारे गये आतंकवादियों के शवों को अभी बरामद नहीं किया गया है। ऐसी आशंका है कि पीछे खदेड़ दिए गए उनके साथी मौके से शव को साथ में ले गए हों।
एक सूत्र ने बताया, " नियंत्रण रेखा के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और खोज अभियान जारी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY