जरुरी जानकारी | मुजफ्फरनगर में गन्ने की खेती का क्षेत्र बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हुआ

मुजफ्फरनगर, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गन्ने की खेती का क्षेत्र 2021-22 में बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हो गया।

जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी के अनुसार, 2016-17 में जिले में 1,26,972 लाख हेक्टेयर भूमि में गन्ने की खेती की गयी थी, जो 2021-22 में बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हो गयी।

पेराई वर्ष 2016-17 में, जिले में गन्ने की खेती का क्षेत्र 1,26,872 लाख हेक्टेयर था और 2017-18 में यह बढ़कर 1,31,954 लाख हेक्टेयर हो गया।

वहीं पेराई वर्ष 2018-19 में गन्ने की खेती का क्षेत्र 1,39,221 लाख हेक्टेयर जो 2019-20 में बढ़कर 1,47,029 लाख हो गया। 2020-21 में यह 1,64,391 लाख हेक्टेयर और 2021-22 में 1,68,015 लाख हेक्टेयर था।

पिछले पांच पेराई वर्षों के दौरान जिले में गन्ने की खेती के क्षेत्र में 40 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

इस बीच जिले की आठ चीनी मिलों ने 2021-22 सीजन के लिए पेराई के काम की तैयारी शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)