विदेश की खबरें | क्या एलियंस होते हैं? हमने पांच विशेषज्ञों से पूछा

मेलबर्न, 14 जून (द कन्वरसेशन) पेंटागन के अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना (यूएपी) टास्क फोर्स की ओर से इस महीने के अंत में जारी की जाने वाली एक अवर्गीकृत रिपोर्ट की सामग्री को लेकर एलियंस के होने और न होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

दस्तावेज़, 25 जून को आने की उम्मीद है, माना जाता है कि इस दस्तावेज के जरिए इस बात का विस्तार से पता चल सकेगा कि अमेरिकी सरकार यूएपी-या, अधिक लोकप्रिय शब्द, यूएफओ के बारे में क्या जानती है।

हालांकि रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में जो सामग्री प्रकाशित की थी उसके बारे में दावा किया गया था कि वह उपरोक्त रिपोर्ट में वर्णित निष्कर्षों का पूर्वावलोकन है और इसे ऐसे अज्ञात अधिकारियों ने तैयार किया है जो रिपोर्ट की सामग्री से अवगत हैं।

टाइम्स के सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट पिछले दो दशकों में यूएफओ देखे जाने की 120 से अधिक घटनाओं और एलियंस के पृथ्वी पर आने की संभावना के बीच कोई स्पष्ट संपर्क या संबंध प्रदान नहीं करती है।

यदि टाइम्स के सूत्रों पर विश्वास किया जाए, तो आकाश में कभी कभार दिखाई देने वाली अस्पष्ट सी वस्तु को एलियंस का साक्ष्य मान लेने का अभी भी कोई स्पष्ट कारण नहीं है। तो क्या इसका मतलब यह है कि एलियंस ब्रह्मांड में कहीं नहीं हैं? और अगर वे हैं, तो क्या हम उन्हें कभी ढूंढ पाएंगे? या हो सकता है कि वे हमसे इतने भिन्न हों कि किसी भी सार्थक ढंग से उन्हें ‘‘ढूंढना’’ असंभव है?

हमने इस बारे में पांच विशेषज्ञों से पूछा। पांच में से चार विशेषज्ञों ने कहा कि एलियंस मौजूद हैं।

यहाँ उनकी विस्तृत प्रतिक्रियाएँ हैं:

- जोंटी हॉर्नर, प्रोफेसर (खगोल भौतिकी), दक्षिणी क्वींसलैंड विश्वविद्यालय

मुझे लगता है कि इसका जवाब निश्चित रूप से हां होना चाहिए। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या एलियंस हमारे इतने करीब हैं कि हम उन्हें खोज पाएं?

अंतरिक्ष अविश्वसनीय रूप से बड़ा है। पिछले कुछ दशकों में, हमने सीखा है कि ब्रह्मांड के लगभग हर तारे के ग्रह हैं। हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे में 400 अरब तारे होने का अनुमान है। यदि उनमें से प्रत्येक के पास पाँच ग्रह हैं, तो हमारे पास अकेले हमारी आकाशगंगा में दो खरब ग्रह होंगे। और हम जानते हैं कि आकाशगंगा में जितने ग्रह हैं, उससे कहीं अधिक आकाशगंगाएँ ब्रह्मांड में हैं। हम यह तो मानते हैं कि एलियंस होते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसके प्रमाण खोजना आश्चर्यजनक रूप से मुश्किल होगा।

- स्टीवन टिंगे, जॉन कर्टिन विशिष्ट प्रोफेसर (रेडियो खगोल विज्ञान), कर्टिन विश्वविद्यालय

इसका जवाब हाँ है, लेकिन यह एक साहसिक दावा है। तो, आइए स्पष्ट करें कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। एलियंस से हमारा मतलब हर उस तरह के जीवन से है जो हमारी पृथ्वी के अलावा किसी अन्य स्थान पर मौजूद है। वर्तमान में ‘‘जीवन’’ की परि पर कोई विस्तृत सहमति नहीं है। यह एक बहुत ही जटिल अवधारणा है। लेकिन अगर हमें पृथ्वी के अलावा कहीं और बैक्टीरिया जैसा कुछ मिला, तो मैं इसे परग्रही जीवन के रूप में वर्गीकृत करूंगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)