देश की खबरें | तीरंदाज अतनु दास ने कहा, तोक्यो ओलंपिक में मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर रियो ओलंपिक (2016) में औसत प्रदर्शन करने वाले भारतीय तीरंदाज अतनु दास ने अगले साल के तोक्यो खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करते हुए कहा कि उन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर काम किया है और उनकी तैयारी बेहतर है ।

चार साल पहले रियो मे अंतिम 16 के दौर में 28 साल के दास को दक्षिण कोरिया के ली सेयुंग यून ने हराया था। यह उनका पहला ओलंपिक था।

यह भी पढ़े | Sikandra Guest House Murder Case: बॉयफ्रेंड ने ही रची थी महिला की हत्या की साजिश, इस बात से था खफा, बेल्ट से किया मर्डर.

उन्होंने ‘ इन द स्पोर्टलाइट’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं 2016 रियो में अपने पहले ओलंपिक खेलों को लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को आगे बढ़ाया लेकिन दुर्भाग्य से मैं क्वार्टर फाइनल चरण में हार गया। हो सकता है कि यह उस समय का मेरा सर्वश्रेष्ठ था। मैंने उस हार के बाद बहुत कुछ सीखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाद मैंने अपने मजबूत और कमजोर पक्ष पर काम करना शुरू किया। मैं उस हार के बाद इतना निराश था कि मैंने दो महीनें तक किसी से बात नहीं करना चाहता था। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अभ्यास के समय भी अपने विचारों को कैसे नियंत्रित रखते है।’’

यह भी पढ़े | Murder In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 300 रुपये के लिए दोस्त की कर दी हत्या.

तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव के साथ ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले दास राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा है और वह अभी पुणे स्थित सेना खेल संस्थान में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं 2021 ओलंपिक के लिए बहुत कड़ी तैयारी कर रहा हूं। रियो 2016 मेरा पहला था लेकिन तोक्यो सबसे अच्छा होगा, इस बार मैं पूरी तरह से तैयार रहूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)