जरुरी जानकारी | आंध्र प्रदेश में क्वांटम वैली घोषणा को मंजूरी, 2029 तक एक अरब डॉलर के निवेश पर नजर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को अमरावती क्वांटम वैली घोषणा को मंजूरी दे दी। इसके तहत एक जनवरी, 2029 तक एक अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश को जुटाने के साथ ही क्वांटम प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
अमरावती, सात जुलाई आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को अमरावती क्वांटम वैली घोषणा को मंजूरी दे दी। इसके तहत एक जनवरी, 2029 तक एक अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश को जुटाने के साथ ही क्वांटम प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इससे एक जीवंत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों को समर्थन मिलेगा।
यह घोषणा हाल ही में विजयवाड़ा में क्वांटम वैली कार्यशाला के दौरान आयोजित विचार-विमर्श के बाद की गई है।
राज्य सरकार के सचिव भास्कर कटमनेनी ने एक सरकारी ज्ञापन में कहा, ‘‘सरकार अमरावती क्वांटम वैली घोषणा को मंजूरी देती है। यह क्वांटम प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने और एक जीवंत नवोन्मेषी पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के राज्य के प्रयासों के लिए एक मार्गदर्शक ढांचे के रूप में काम करेगी।’’
घोषणा में साझा प्रतिबद्धताओं, दीर्घकालिक लक्ष्य और क्वांटम अनुसंधान, नवाचार, प्रतिभा विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए रणनीतिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा दी गई है।
यह घोषणा अमरावती को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी केंद्र में बदलने की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।
कार्यशाला में क्वांटम कंप्यूटिंग, एल्गोरिदम, हार्डवेयर, क्वांटम सेंसिंग और संचार, क्वांटम सामग्री, क्षमता निर्माण, मानकीकरण और नवाचार के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

