देश की खबरें | जशपुर में असामाजिक तत्वों ने की मंदिर में तोड़फोड़

जशपुर, 11 जुलाई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में असमाजिक तत्वों ने प्रसिद्ध मंदिर में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोकारी गांव स्थित शिव मंदिर में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए 8,139 ने केस, 223 लोगों की हुई मौत, राज्य में संक्रमित मरीजो की संख्या 2,46,600 हुई.

उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को जब जोकारी के मद्धेश्वर पहाड़ स्थित शिव मंदिर में जब कुछ श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे तब उन्होंने देखा कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई है तथा शिवलिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | गुजरात में हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मदारी, बनाया गया कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष.

इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हिंदु समाज के आस्था के केंद्र धर्म स्थलों को संरक्षित करने में विफल साबित हो रही है।

भाजपा के नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हिन्दू समाज के आस्था के केंद्र धर्म स्थलों को संरक्षित करने में विफल साबित हो रही है।

श्रीवास्तव ने मांग की कि इस घटना की जांच होनी चाहिए तथा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह भाजपा की स्तब्ध कर देने वाली राजनीति है कि वह असामाजिक तत्वों की हरकतों को लेकर सरकार पर आरोप लगा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)