बलिया (उप्र), 28 अक्टूबर बलिया जिले के रेवती क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में हाल में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के आवंटन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति की सरेआम हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रेवती थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेवती थाना क्षेत्र के कोलकला नाले के समीप से इस हत्याकांड के नामजद आरोपी हर्ष सिंह (17) को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि हर्ष की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड के सभी आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.
गौरतलब है कि पिछली 15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान हुए विवाद में धीरेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर चलाई गई गोली से जय प्रकाश पाल उर्फ गामा नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
इस मामले में आठ नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY