यरुशलम एवं हैरिटेज मामलों के मंत्री रफी पेरेट्ज ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं।
उनके पहले भी इजराइल के एक मंत्री कोविड-19 से पीड़ित हुए थे। हालांकि, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री याकोव लिट्जमैन अब ठीक हो चुके हैं।
इजराइल के मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पेरेट्ज में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है तथा यह विचार भी किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू या अन्य नेताओं को पृथक-वास में जाने की आवश्यकता है या नहीं।
इजराइल में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे पहले वसंत में भी यहां संक्रमण फैला था, जिस पर काबू पा लिया गया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY