देश की खबरें | पशु अधिकार कार्यकर्ता को कोहिमा लाकर अदालत में पेश किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 21 जुलाई पशु अधिकार कार्यकर्ता हेमा चौधरी को मुंबई से यहां लाए जाने के बाद अदालत में पेश किया गया।

नगालैंड पुलिस ने चौधरी को राज्य की जनता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में 17 जुलाई को मुंबई में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 995 नए मरीज पाए गए, 62 की मौत: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चौधरी ने नगालैंड के लोगों की खाने की आदतों के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.

नगालैंड पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने इस संबंध में चौधरी के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की एक टीम चौधरी को लेकर सोमवार रात कोहिमा पहुंची। फिर उनका अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

चौधरी को कोहिमा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां पुलिस ने उन्हें रिमांड में देने का अनुरोध किया।

कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार चौधरी को 14 दिनों के लिए पृथकवास लॉकअप में रखा जाएगा, जो पुलिस रिमांड की अवधि होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)