देश की खबरें | अनिल जैन का एआईटीए अध्यक्ष, अनिल धूपर का महासचिव चुना जाना लगभग तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के रविवार को यहां होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अनिल जैन का नया अध्यक्ष और अनिल धूपर का महासचिव चुना जाना लगभग तय है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के रविवार को यहां होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अनिल जैन का नया अध्यक्ष और अनिल धूपर का महासचिव चुना जाना लगभग तय है।

जैन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव है जो एआईटीए अध्यक्ष के पद पर प्रवीण महाजन की जगह लेंगे।

यह भी पढ़े | Chemical layer Mask: लोगों के बीच आ गया केमिकल लेयर वाला मास्क, कोरोना महामारी से बचने में मिलेगी मदद.

मध्य प्रदेश टेनिस संघ (एमपीटीए) के सचिव रहे धूपर अब हिरण्यमय चटर्जी की जगह लेंगे।

उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सदस्य जैन के अहम पद पर काबिज होने से इस टेनिस महासंघ में भाजपा के पदाधिकारियों का चलन जारी है । राष्ट्रीय महासंघ में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा और एसएम कृष्णा को इसका आजीवन अध्यक्ष और शत्रुघ्न सिन्हा को आजीवन उपाध्यक्ष बनाया गया था जिसे खेल मंत्रालय के निर्देश पर पद से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनावी अभियान में दम भरने के लिए लालू के बेटे तेजप्रताप ने दिया नया नारा, ट्विटर पर लिखा- रहो तैयार, क्योंकि तेजस्वी के नेतृत्व में चमकेगा बिहार.

एआईटीए चार संयुक्त सचिवों का चुनाव भी करेगा। सूत्रों के अनुसार, उनमें से सुंदर अय्यर (महाराष्ट्र राज्य लॉन टेनिस संघ), प्रेम कुमार कर्रा (तमिलनाडु टेनिस संघ) और सुमन कपूर (हरियाणा लॉन टेनिस संघ) का चुना जाना लगभग तय हैं। ये तीनों अपने संबंधित राज्य टेनिस संघों के सचिव हैं।

यह पहली बार होगा कि एआईटीए में चार संयुक्त सचिव होंगे, संवैधानिक संशोधन के पहले इसमें इन पदों की संख्या दो होती थी।

इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘इस बात की काफी संभावना है कि दिल्ली लॉन टेनिस संघ के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये रोहित राजपाल को एआईटीए का कोषाध्यक्ष चुना गया जाए।’’

राजपाल भारतीय डेविस कप टीम के गैर-खिलाड़ी कप्तान भी हैं।

यह पता चला है कि केएसएलटीए के सुंदर राजू उपाध्यक्ष के रूप में बने रहें और बंगाल टेनिस संघ के चटर्जी भी दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज के साथ उपाध्यक्ष बनेंगे, जो टीएनटीए के अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स