देश की खबरें | घरवालों से नाराज हो कर किशोरी ने घर छोड़ा,गुजरात से सकुशल बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,14 अक्टूबर नोएडा थाना सेक्टर 58 पुलिस ने घरवालों से कथित तौर पर नाराज होकर गुजरात गई एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी अपने घरवालों से नाराज होकर 12 अक्टूबर को घर से चली गई।

यह भी पढ़े | MP Bye Poll Election 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों लिस्ट, प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं.

उन्होंने बताया कि युवती गुजरात में रहने वाले अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए निकली थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में ऑक्सफोर्ड में पढ़े मनीष बरियार चुनावी अखाड़े के बने ‘योद्धा’, मांग रहे वोट.

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी ट्रेन से गुजरात जा रही थी और किशोरी के परिजन पुलिस के साथ विमान से गुजरात पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जिस युवक के पास किशोरी जा रही थी, उस युवक को पुलिस ने विश्वास में लिया, तथा उस युवक ने किशोरी को गुजरात रेलवे स्टेशन में उनसे मिलवा दिया।

उन्होंने बताया कि किशोरी को सकुशल नोएडा लाया गया है और पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज हो गई थी, तथा गुस्से में आकर घर छोड़कर चली गई थी।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)