खेल की खबरें | एंडी मरे ने रोते हुए जीत अपनी जीत दादी को समर्पित की, नहीं जा सके उनके अंतिम संस्कार में

मरे ने लिएंड्रो रिडी को 6-7 (7), 6-4, 6-4 से हराकर ब्रिटेन को जीत से शुरुआत करायी।

मैच के बाद मरे ने कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए काफी मुश्किल है। मेरी दादी का आज अंतिम संस्कार है। मैं वहां नहीं जा सका लेकिन दादी यह जीत तुम्हारे लिये। ’’

मरे फिर वापस अपनी बेंच पर लौटकर तौलिये में मुंह छिपाकर रोने लगे। उन्होंने बाद में बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से बात की कि उन्हें खेलना चाहिए या नहीं तो, ‘‘उन्होंने कहा कि वह (दादी) तुम्हें खेलते हुए देखना चाहती थी और सुनिश्चित करना कि तुम इस मैच में जीत जाओ। मैंने ऐसा ही किया। ’’

स्टान वावरिंका ने कैमरोन नौरी को हराकर मुकाबला बराबर कराया। पर डान इवांस और नील स्कुपस्की की जोड़ी ने वावरिंका और डॉमिनिक स्ट्राइकर को हराकर ग्रुप बी में ब्रिटेन की जीत सुनिश्चित की।

ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया पर 2-1 की जीत से शुरुआत की थी जिससे टीम फाइनल 8 में पहुंच गयी है।

नोवाक जोकोविच ने ग्रुप सी में स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच पर 6-3, 6-4 की जीत से सर्बिया का अंतिम आठ में स्थान सुनिश्चित किया। सर्बिया ने स्पेन को 3-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)