आगरा,25 जून आगरा में रविवार को कागारौल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में सांसद राजकुमार चाहर और पुलिस निरीक्षक में हुई कहा-सुनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, रक्षा मंत्री के कार्यक्रम स्थल से पहले यातायात व्यवस्था को सुगम रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।
इस दौरान फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर सभा स्थल की तरफ जा रहे थे, लेकिन उनके काफिले की गाड़ी को पुलिस निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने रोक दिया। इसे लेकर पुलिस निरीक्षक की सांसद से कथित तौर पर दोनों में कहासुनी हो गई।
इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद राजुकमार चाहर के सामने पुलिस निरीक्षक उत्तम चंद पटेल हाथ जोडक़र खड़े दिख रहे हैं।
सांसद ने पुलिस निरीक्षक से पूछा कि गाड़ी क्यों रोकी? किस पार्टी के कार्याकर्ता हो? इसके बाद दोनों में कहा-सुनी शुरू हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY