जयपुर, एक जुलाई बिट्स पिलानी को उसके एक पूर्व छात्र, प्रौद्योगिकीविद् और उद्यमी रणवीर त्रेहान ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान किए हैं।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस धनराशि का उपयोग बिट्स पिलानी के हैदराबाद परिसर में सेमीकंडक्टर अनुसंधान में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए किया जाएगा।
बयान में शनिवार को बताया गया कि केंद्र भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए अनुसंधान करने और मानव संसाधन क्षमता विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने कहा, ''रणवीर त्रेहान की ओर से 10 लाख अमेरिकी डॉलर का उदार दान हमें केंद्र का संचालन तुरंत शुरू करने में सक्षम बनाएगा।''
रणवीर त्रेहन ने कहा, ''हमारा उद्देश्य अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने और सेमीकंडक्टर्स के महत्वपूर्ण क्षेत्र में मानव संसाधनों के विकास को बढ़ावा के लिए बिट्स पिलानी की सहायता करना है। इसे भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का लाभ मिलेगा।''
त्रेहान ने 1961 में बिट्स पिलानी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी, और वह प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता वाली एक अग्रणी परामर्श फर्म के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY