एजेंसी न्यूज
सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए विशेषज्ञ और एक कैबिनेट उप समिति का किया गठन
Bhashaमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न होने वाले वित्तीय संकट से निपटने के वास्ते सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल और एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं.
कोविड-19: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10,000 के पार, बढ़ सकती है संख्या
Bhashaशहर के स्वास्थ्य विभाग ने ऐलान किया कि 3,778 लोगों की इस बीमारी से मौत होने की आशंका है. नए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र बने इस शहर में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,367 पर पहुंच गई है.
मध्यप्रदेश में 142 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 757 हुई, 53 की मौत
Bhashaमंगलवार को प्रदेश में दो इंदौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है. इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में 6, भोपाल में 5, खरगोन में 3 और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं. मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है.
उद्धव ठाकरे की प्रवासी मजदूरों से नहीं जाने की अपील
Bhashaदेशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद अपने-अपने गृह नगर जाने की आस में यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ों प्रवासी कामगारों के इकट्ठा होने के बाद ठाकरे ने वेबकास्ट के जरिए संबोधित किया। प्रवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक हिंदी में भी संबोधित किया।
स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्ल चाकी की पौत्री बदहाली में गुजार रही हैं जीवन
Bhashaमुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी स्थिति के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने निर्देश जारी किए। इसके बाद अधिकारी मंगलवार को खाद्य सामग्री ले कर उनकी झोपड़ी पहुंचे और भविष्य में भी मदद का वादा किया।
गुजरात: लॉकडाउन की अनदेखी करते हुए सूरत में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन
Bhashaपुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में एकत्रित हो गए और यह मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने की इजाजत दी जाए.
तबलीगी जमात से जुडे 57 विदेशी गिरफ्तार
Bhashaपटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी कुल 17 लोग पर्यटन वीजा पर भारत आए थे और वीजा नियम का उल्लंघन करते हुए धार्मिक प्रचार कार्य कर रहे थे।
करीब 3500 न्यायविदों, कलाकारों ने वरदराजन के खिलाफ प्राथमिकी की निंदा की, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया
Bhashaइन लोगों ने एक संयुक्त बयान में इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।
प्रवासियों का सड़कों पर उतरना बेहद गंभीर मसला : फडणवीस, उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की
Bhashaमुंबई में दिहाड़ी मजदूरी पर काम करने वाले सैकड़ों प्रवासी कामगार वापस अपने पैतृक स्थान पर भेजे जाने के लिये मंगलवार को परिवहन इंतजाम करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर गए। हाल ही में गुजरात के सूरत में भी प्रवासी कामगारों ने ऐसा प्रदर्शन किया था।
टीवी न्यूज चैनलों ने विज्ञापन पर जीएसटी खत्म करने/ घटाने की मांग की
Bhashaसंगठन का कहना है कि उनके विज्ञापनों पर जीएसटी पूरी तरह से हटाया जाए या इसकी दर को पांच प्रतिशत कर दिया जाए।
जयपुर को कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम करें : गहलोत
Bhashaउन्होंने कहा कि राज्य सरकार संसाधनों में कोई कमी नहीं रख रही है। अधिकारी मिशन के साथ जयपुर को कोरोना वायरस मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ें।
कोरोना वायरस: गिवइंडिया ने जुटाया 75 करोड़ रुपये दान
Bhashaमंच के नेटवर्क पर 100 से अधिक गैर-लाभकारी संगठन जुड़े हैं। वह इन सबकी मदद से दान जुटा रहा है। उसने 22 मार्च को दान जुटाने की शुरुआत की थी।
कोविड-19: महाराष्ट्र में 350 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमित 2684 हुए
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तान में कोरोना के मामले 6,000 के पास पहुंचे, इमरान ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढाया
Bhashaराष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाने में खासी मदद मिली है।
लॉकडाउन के बीच पर्यटन मंत्रालय ने वेबिनार श्रृंखला की शुरूआत की
Bhashaमंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मानव जीवन पर कोविड-19 का प्रभाव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बहुत ज्यादा पड़ा है। इसके कारण पर्यटन, क्षेत्र भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है क्योंकि घरेलू स्तर पर या सीमा पार से कोई आवागमन नहीं हो पा रहा है। लेकिन प्रौद्योगिकी के कारण, स्थानों और गंतव्यों तक आभासी रूप से पहुंचना और बाद के दिनों के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाना संभव है।
लॉकडाउन: मुंबई, ठाणे के मुंब्रा में प्रवासी मजदूर सड़क पर उतरे, कहा- घर वापस जाना चाहते हैं
Bhashaदिहाड़ी मजदूर के तौर पर कार्य करने वाले ये मजदूर लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा करने के कुछ ही घंटे बाद सड़क पर एकत्रित हो गए।
कान्स फिल्म महोत्सव का इस साल ‘‘वास्तविक रूप में ’’ आयोजन मुश्किल : आयोजक
Bhashaआम तौर पर यह फिल्म महोत्सव मई के मध्य में होता है लेकिन इस साल इसकी तारीख बढ़ा कर पहले तो जून के आखिर में और फिर जुलाई के शुरू में की गई।
मकान 20 प्रतिशत तक हो सकते हैं सस्ते : दीपक पारेख
Bhashaइसी बीच रियल एस्टेट से जुड़े विभिन्न संगठनों से सरकार से शारीरिक दूरी की शर्तों के साथ निर्माण गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मांगी है। साथ ही नकदी की समस्या से निपटने के लिए सरकार से राहत पैकेज देने की भी मांग की। हालांकि संगठनों ने लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) को तीन मई तक बढ़ाए जाने का स्वागत किया है।
फसल खरीद की उचित व्यवस्था नहीं होने से निराश हैं हरियाणा के किसान: कांग्रेस
Bhashaगौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पिछले महीने 14 अप्रैल तक 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे आज बढ़ाकर तीन मई, 2020 तक कर दिया गया है।
पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर प्रभावित जिलों में घर-घर परीक्षण अभियान चलाया जाय: नीतीश
Bhashaयहां मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को एक बैठक के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के साथ गहन समीक्षा करते हुए नीतीश ने निर्देश दिया कि कोरोना वायरस संक्रमितों को चिन्हित करने के लिये पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर 16 अप्रैल से प्रभावित जिलों --सिवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा में घर-घर परीक्षण अभियान चलाया जाय। इन जिलों के सीमावर्ती जिलों में भी जो क्षेत्र प्रभावित है, वहां भी घर-घर परीक्षण अभियान चलाया जाय।