एजेंसी न्यूज
हेमामालिनी ने लोगों से लॉकडाउन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की
Bhashaइसके साथ ही उन्होंने कोरोना योद्धाओं (चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और मीडियाकर्मियों) पर हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हुए उनके साथ हरसंभव सहयोग करने की अपील भी की।
किम जोंग-उन के स्वास्थ्य संबंधी अटकलों के बीच उपग्रह से ली गई तस्वीरों में दिखाई दी उनकी ट्रेन
Bhashaकिम जोंग-उन के लंबे समय से जनता के बीच न दिखाई देने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लग रही हैं. उत्तर कोरिया संबंधी मामलों के अध्ययन में विशेषज्ञता रखने वाली वेबसाइट ‘38 नॉर्थ’ ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें जारी कीं. सियोल लगातार यह कहता रहा है कि ऐसे कोई संकेत नहीं है कि किम का स्वास्थ्य खराब है.
फ्लोरिडा के अधिकारियों ने घड़ियालों की आक्रमकता के खिलाफ चेताया
Bhashaमनाटी काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने मोटर चालकों को आगाह किया है कि यह वक्त घड़ियालों के संसर्ग का वक्त है लेकिन वे हर किसी के साथ प्रेम से पेश आएं, ऐसा जरूरी नहीं है।
COVID-19: दिल्ली हाई कोर्ट में बंद के दौरान आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं को भोजन मुहैया कराने संबंधी याचिका दायर
Bhashaदिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके केंद्र सरकार, आप सरकार और यहां नगर निकायों को लॉकडाउन (बंद) के दौरान आवारा पशुओं को भोजन एवं पानी मुहैया कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बंद लागू किए जाने की घोषणा 24 मार्च को पहली बार 14 अप्रैल तक के लिए की थी.
ओडिशा में तीन और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि, कुल संक्रमितो की संख्या 103 हुई
Bhashaसूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि तीनों मामले सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से सामने आए हैं। इनमें 57 वर्षीय महिला और 23 एवं 60 साल के दो पुरुष शामिल हैं। विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।
COVID-19 से जुड़े घटनाक्रमों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर तय होगी शेयर बाजारों की दिशा
Bhashaकंपनियों के तिमाही नतीजों, कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों तथा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. देश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 775 लोगों की जान जा चुकी है. विश्लेषकों ने कहा कि फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड ने छह बांड योजनाएं बंद कर दी हैं.
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.63 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Bhashaरिलायंस के अलावा शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को बाजार मूल्यांकन में नुकसान उठाना पड़ा।
इस आईपीएल में सफलता का पूरा भरोसा था : कुलदीप
Bhashaउन्होंने कहा कि वह पिछली बार सही योजना नहीं बना पाये जिससे उन्हें अच्छा सबक मिला। यह चाइनामैन गेंदबाज आईपीएल 2020 में सफलता के प्रति आश्वस्त था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अधर में लटका है।
कोविड-19: विश्व में कई स्थानों पर लॉकडाउन में राहत, विशेषज्ञ ढील देने के पक्ष में नहीं
Bhashaविशेषज्ञों का कहना है कि पाबंदियों में ढील देने के लिए यह सही समय नहीं है।
राज्यकर्मियों को डेढ़ साल तक डीए की अतिरिक्त किश्तें नहीं देगी योगी सरकार
Bhashaउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राजस्व में आयी कमी के चलते केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य के 16 लाख कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक यानी डेढ़ साल तक महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किश्तों का भुगतान नहीं करेगी.
रोगाणुनाशक विवाद के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, नियमित प्रेस वार्ता की अभी जरूरत नहीं
Bhashaट्रंप ने लिखा, “व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता का क्या मकसद है जब पारंपरिक मीडिया केवल प्रतिकूल प्रश्न करती है और फिर सच्चाई दिखाने से या तथ्यों को सही-सही सामने रखने से इनकार कर देती है.”
‘चीन को कोविड-19 को फिर से जोर पकड़ने से रोकने के प्रबंध करने की आवश्यकता’
Bhashaचीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,827 हो गई है। इनमें से छह लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं।
आर्चर का विश्व कप पदक खोया
Bhashaआर्चर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘मैंने अपना पदक एक तस्वीर पर टांगा था। मैंने घर बदला था और यह तस्वीर नयी दीवार पर टंगी थी लेकिन उस पर पदक नहीं था। मैंने एक सप्ताह तक पूरा घर खंगाल दिया लेकिन अब तक मुझे वह नहीं मिल पाया है। ’’
COVID-19: महाराष्ट्र सरकार ने आवश्यक सेवा कर्मियों के लिए एहतियाती दिशा-निर्देश जारी किए
Bhashaजन स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को परिपत्र जारी कर कहा कि राज्य में आवश्यक सेवाओं में लगे कुछ सरकारी कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.
COVID-19: केंद्र सरकार के आदेश के बाद मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में खुलीं दुकानें, नियमों का करना होगा पालन
Bhashaकेन्द्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस की महामारी रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच कुछ क्षेत्रों में दुकाने खोलने की अनुमति देने के एक दिन बाद शनिवार को मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में दुकानें फिर से खुल गयीं.
Coronavirus: इंदौर में 91 नये मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 1,176 पर पहुंचा
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को यह जानकारी दी.
ब्रिटेन के दुर्लभ पुरालेख में सामने आई प्रथम विश्वयुद्ध के भारतीय पायलट की भावुक कहानी
Bhashaलेफ्टिनेंट श्री कृष्ण चंदा वेलिंकर की कहानी युद्ध की उन हजारों मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है जो पारिवारिक पत्राचार के रूप में सुरक्षित हैं और जिन्हें डिजिटाइजेशन परियोजना के तहत सामने लाया गया है।
मुख्य न्यायाधीशों के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए न्यायाशीध कर रहे हैं 2,000 किमी की सड़क यात्रा
Bhashaइन न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तौर पर हाल में पदोन्न्त किया गया है। उन्होंने देशव्यापी बंद के बीच सड़क से इतनी लंबी यात्रा आरंभ की ताकि मामलों की सुनवाई और न्याय देने के कार्यों में देरी न होने पाए।
कोविड-19 से देश में मृतक संख्या 824 हुई, मामलों की संख्या 26,496 पहुंची :स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaमंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को बताए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 45 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में कुल 1,554 मामले सामने आए हैं।
बेलारूस में चल रही फुटबाल लीग, भारत सहित विदेशों में बढ़े प्रशंसक
Bhashaएफसी स्लुटास्क के प्रशंसक याहोर खावान्स्की ने कहा कि वह सप्ताहांत में फुटबाल देखे बिना नहीं रह सकते।