एजेंसी न्यूज

बच्चे की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Bhasha

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

शापूरजी पालोनजी इंफ्रा 1,554 करोड़ रुपये में केकेआर को बेचेगी 317 मेगावाट की सौर परिसंपत्तियां

Bhasha

कंपनी ने एक बयान में कहा इसमें उसकी महाराष्ट्र की 169 मेगावाट और तमिलनाडु की 148 मेगावाट की परिसंपत्तियां शामिल हैं।

लॉकडाउन: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या में आई भारी गिरावट

Bhasha

उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 23 मार्च से ही शहर में बंद है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को इससे एक दिन पहले बंद कर दिया गया था। केवल मालगाड़ियां और रेलवे कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं।

अश्विन ने कहा, 2010 मे आईपीएल ने कड़ा सबक सिखाया था

Bhasha

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर के साथ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिये पोडकास्ट में अश्विन ने बताया कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2010 ने उन्हें किस तरह से प्रभावित किया। उन्होंने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में खेलने पर बात की और बताया कि कि आखिर उनके स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा ‘क्यों नैसर्गिक खिलाड़ी’ हैं।

वेतन कटौती के बारे में पूछे जाने पर लालच नहीं दिखाएंगे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी: पेन

Bhasha

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत के आस्ट्रेलिया दौरे और टी20 विश्व कप पर सवालिया निशान लग गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया पहले ही अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की छुट्टी कर चुका है और अब खिलाड़ियों के वेतन में संभावित कटौती को लेकर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) से बातचीत कर रहा है।

नडाल को टेनिस टूर्नामेंटों के जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं

Bhasha

उन्होंने कहा, ‘‘टेनिस में आपको हर सप्ताह यात्रा करनी पड़ती है, होटलों में रुकना पड़ता है, अलग अलग देश जाना होता है। ’’

दादी दादा फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए कोविड-19 से लड़ने के उपाय सुझाए

Bhasha

संस्था की ओर से इंटरनेट पर आयोजित संगोष्ठी में देश भर के कई चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, आयुर्वेद के डॉक्टरों समेत अन्य ने भाग लिया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष उपायों पर चर्चा की और कहा कि बुजुर्गों को विशेष देखभाल की जरूरत है क्योंकि उनके वायरस के चपेट में आने की आशंका ज्यादा होती है।

मोदी ने लॉकडाउन से बाहर आने के उपायों पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

Bhasha

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से दो चरण में लॉकडाउन लागू किया गया है। देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चुके हैं।

सऊदी अरब में नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म

Bhasha

ससे कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने किसी भी अपराधी को कोड़े मारने की सजा खत्म कर दी थी. न्यायालय ने एक बयान में कहा था कि भविष्य में न्यायाधीश कोड़े मारने के बजाय जेल, जुर्माना, फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं सुना सकते हैं. किंग सलमान के ताजा फरमान से अल्पसंख्यक शिया समुदाय के कम से कम छह अपराधियों की मौत की सजा माफ हो सकती है, जिन्होंने कथित रूप से 18 साल से कम उम्र में अपराध किया था

संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रमुख ने कहा, वित्तपोषण से टाली जा सकती है भुखमरी

Bhasha

उन्होंने कहा, “अगर हमारे पास पैसा और पहुंच हो तो हम सूखे को टाल सकते हैं और भु्खमरी से होने वाली मानवता की विनाशकारी मौतों को टाल सकते हैं।”

कोरोना वायरसः ऑस्ट्रेलिया की एप्प को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया

Bhasha

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डेमियन मर्फी ने सोमवार को कहा कि शुरुआत में एप्प को इतनी लोकप्रियता मिलने से वह काफी उत्साहित हैं।

क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी: प्रियंका

Bhasha

उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश सरकार को पीपीई किट से जुड़ा ‘घोटाला’ परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि वह इससे संबंधित खबर बाहर आने से परेशान है।

कोरोना से जंग जीते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, लौटे अपने कार्यालय

Bhasha

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर अप्रत्याशित संकट का सामना कर रहे देश का नेतृत्व अपने हाथों में लेने और वैश्विक महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए ब्रिटेन की रणनीति तैयार करने का काम संभालने के लिए कार्यालय लौट आए हैं. एक महीने पहले वह इस वायरस से संक्रमित हो गए थे.

आईपीएल में अनदेखी से निराश नहीं हूं : विहारी

Bhasha

विहारी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन इस सत्र में किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखायी। आईपीएल को हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण अभी अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

मोदी ने कोविड-19 के हालात पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

Bhasha

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से बंद लागू है। प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंस है।

शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे मजबूत

Bhasha

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बाजार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए प्रमुख केंद्रीय बैंकों और अधिक राहतकारी कदम उठा सकते हैं। इसलिए निवेशकों की धारणा में तेजी देखी जा रही है।

लोगों को उम्मीद नहीं थी कि मैं भारत की तरफ से खेल पाऊंगा : बुमराह

Bhasha

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।

कोविड-19: कोटा से 391 विद्यार्थी बसों से असम पहुंचे, पृथक-वास में रखे गए

Bhasha

सरमा और उनके कनिष्ठ मंत्री पीयूष हजारिका सरूसाजई पृथक केंद्र में विद्यार्थियों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे थे। ये विद्यार्थी अल सुबह तीन बजे सोमवार को बसों से यहां पहुंचे।

सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गये हैं खिलाड़ी, प्रशंसकों को भा रहा है अंदाज

Bhasha

खेलों में डिजीटल रणनीति के विशेषज्ञ बोरिस हेलियु ने एएफपी से कहा, ‘‘अब जबकि प्रतियोगिताएं नहीं चल रही है तो खिलाड़ियों के लिये जरूरी नहीं है प्रेस अधिकारी उनका ध्यान रखें। खिलाड़ी खुद के मीडिया बन गये हैं और वे ऐसे विषयों पर बात कर सकते हैं जिनके बारे में हमने पहले नहीं सुना था। ’’

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले आए सामने

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 36 नये मामले सामने आए, जिनमें जयपुर में नौ, झालावाड़ में नौ, टोंक में छह, कोटा में चार और जैसलमेर एवं भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है।

Categories