लोगों को उम्मीद नहीं थी कि मैं भारत की तरफ से खेल पाऊंगा : बुमराह

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल जसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके अजीबोगरीब एक्शन के कारण लोग सोचते थे कि वह भारत की तरफ से नहीं खेल पाएंगे।

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।

युवराज ने जब उनके एक्शन को लेकर सवाल किया तो बुमराह ने कहा, ‘‘कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं लंबे समय तक नहीं खेल पाऊंगा। लोगों को लगता था कि अगर देश की तरफ से खेलने वाला कोई आखिरी व्यक्ति होगा तो वह बुमराह होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे मुझसे कहते थे कि मैं केवल रणजी ट्राफी तक ही सीमित रहूंगा लेकिन मैंने सुधार जारी रखा और अपने एक्शन पर कायम रहा। ’’

इस 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर जनवरी 2016 में भारत की तरफ से पदार्पण किया।

बुमराह ने किसी का नाम लिये बिना अपने एक्शन के पीछे की प्रेरणा का भी खुलासा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विशेष कोचिंग नहीं ली है और मैंने जो कुछ भी सीखा है वह टीवी देखकर सीखा। मैं एक टेनिस गेंद गेंदबाज के एक्शन की नकल करता था। ’’

बुमराह ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि कब यह एक्शन मेरी पहचान बन गया। अंडर-19 तक मेरा एक्शन अलग था। उसमें बदलाव होता रहता था लेकिन जब मैंने यह एक्शन अपनाया तो किसी ने इसे बदलने को नहीं कहा और मैं इस पर काम करता रहा। ’’

बुमराह ने अब तक 64 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच, 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 14 टेस्ट मैच खेले हैं।

उन्होंने जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और बहुत कम समय में लंबे प्रारूप में भी विराट कोहली के विश्वसनीय गेंदबाज बन गये।

बुमराह ने कहा, ‘‘मैं टेस्ट क्रिकेट को काफी महत्व देता हूं क्योंकि इसमें आपको प्रत्येक विकेट के लिये कड़ी मेहनत करनी होती और यह संतोषप्रद होता है। मेरे लिये प्रत्येक टेस्ट महत्वपूर्ण है। मैंने अभी तक भारत में टेस्ट मैच नहीं खेला है लेकिन मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। ’’

इस बातचीत के दौरान युवराज ने बुमराह को याद दिलाया कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह तेज गेंदबाज एक दिन दुनिया का नंबर एक गेंदबाज बनेगा।

बुमराह ने 2017 में ही उनकी भविष्यवाणी सच साबित कर दी थी जब वह टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट