नेतन्याहू को ‘भरोसा’, वेस्ट बैंक को सम्मिलित किए जाने का समर्थन करेगा अमेरिका

नेतन्याहू ने कहा, “अब से कुछ महीने बाद, मुझे यकीन है कि उस प्रतिज्ञा का सम्मान होगा और हम यहूदीवाद के इतिहास में एक और ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना पाएंगे।”

इजराइल के इंजील ईसाई समर्थकों की ऑनलाइन सभा से बातचीत में नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पश्चिम एशिया योजना इजराइल के दर्जनों स्थानों के साथ ही जॉर्डन घाटी को फिर से इजराइली नियंत्रण में लाने की परिकल्पना करती है।

नेतन्याहू ने कहा, “अब से कुछ महीने बाद, मुझे यकीन है कि उस प्रतिज्ञा का सम्मान होगा और हम यहूदीवाद के इतिहास में एक और ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना पाएंगे।”

व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ फलस्तीनी समूचे वेस्ट बैंक को स्वतंत्र राज्य का हिस्सा मानते हैं। वे इस योजना पर नेतन्याहू के आगे बढ़ने की सूरत में मौजूदा शांति समझौतों को रद्द करने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं जबकि यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने कहा है कि यह विलय अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगा और गुट को “उचित कदम” उठाने पर मजबूर करेगा।

पश्चिम एशिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के राजदूत ने कहा है कि ऐसा कोई भी कदम क्षेत्र में आग लगाने का काम करेगा।

लेकिन नेतन्याहू और उनके कट्टर समर्थक, ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए इस योजना पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट