बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 290 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष तथा आठ महिलाएं शामिल हैं ।

जमात

पटना, 27 अप्रैल बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष तथा आठ महिलाएं शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि ये लोग संक्रमित कैसे हुए। गौरतलब है कि पटना स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत हो गयी है।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं। मुंगेर में 81, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, रोहतास में 15, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय में नौ, गया में छह, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में पांच-पांच, अरवल में चार, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक—एक मामला सामने आया है।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

बिहार में अब तक 16,985 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट