दक्षिण अफ्रीकी जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर चीन के छह जहाजों पर लगा जुर्माना

मछली पकड़ने वाले जहाजों को उत्तरी केप तट से दूर दक्षिण अफ्रीकी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दो अप्रैल को देखा गया था।

जोहानिसबर्ग, 27 अप्रैल चीन के मछली पकड़ने वाले छह जहाजों को दक्षिण अफ्रीका के जलक्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में जब्त कर लिया गया और उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया।

मछली पकड़ने वाले जहाजों को उत्तरी केप तट से दूर दक्षिण अफ्रीकी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दो अप्रैल को देखा गया था।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी पोत निगरानी दल ने पश्चिम केप तट से दूर जहाज को रोका और उसे केप टाउन के बंदरगाह पर लंगर डालने का आदेश दिया।

पर्यावरण, वन एवं मत्स्य मामला मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों को जहाज पर मछलियां नहीं मिलीं और मछली पकड़ने वाले सभी उपकरण समुद्री जीव संसाधन कानून के तहत संग्रहित थे।

दक्षिण अफ्रीका समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण ने जुर्माना वसूलने के बाद पिछले हफ्ते इन जहाजों को उनके देश रवाना कर दिया था।

हालांकि विभाग ने जुर्माने की वास्तविक राशि की जानकारी नहीं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट