सऊदी अरब ने कोड़े लगाने की सजा और नाबालिगों के लिए सजा-ए-मौत खत्म की

ऐसा माना जा रहा है कि इन फैसलों के पीछे शाह सलमान के बेटे और उत्तराधिकारी, युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिल सलमान हैं। देश विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और इस्लामी कानून की अति रूढ़िवादी व्याख्याओं से खुद को दूर रख रहा है। हालांकि देश में अब भी कई लोग इस इस्लामी कानून को मानते हैं।

इस फैसले से पहले एक अन्य फैसले में न्यायाधीशों को कोड़े लगाने की सजा देने का चलन खत्म कर इसके बजाय कैद की सजा, जुर्माने या सामुदायिक सेवा का प्रावधान करने का आदेश भी दिया गया। इसी के साथ साम्राज्य में सजा के सबसे विवादित रूप को समाप्त कर दिया गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि इन फैसलों के पीछे शाह सलमान के बेटे और उत्तराधिकारी, युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिल सलमान हैं। देश विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और इस्लामी कानून की अति रूढ़िवादी व्याख्याओं से खुद को दूर रख रहा है। हालांकि देश में अब भी कई लोग इस इस्लामी कानून को मानते हैं।

युवराज बिन सलमान का लक्ष्य देश के आधुनिकीकरण, देश में विदेशी निवेश लाने और सऊदी अरब की साख को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का है। शाह सलमान के नये शाही आदेश से देश में कम से कम छह लोगों की जान बच जाएगी। ये सभी अल्पसंख्यक शिया समुदाय से हैं जिन्होंने कथित तौर पर अपराध 18 साल से कम उम्र में किए थे।

एपी

नेहा सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट