एजेंसी न्यूज
‘‘यूएई से भारतीय नागरिक का शव लाया गया, अंतिम संस्कार संपन्न’’
Bhashaयह मामला उच्च न्यायालय में गया था और मृतक के भाई ने दलील दी कि 24 वर्षीय कमलेश भट्ट की 17 अप्रैल को अबू धाबी में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनका शव 23 अप्रैल को भारत भेजा गया था। लेकिन आव्रजन संबंधी कारणों से शव दिल्ली से वापस यूएई लौटा दिया गया।
लॉकडाउन : कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश के खिलाफ याचिका पर न्यायालय ने केन्द्र से मांगा जवाब
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई के दौरान केन्द्र को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। लॉकडाउन के दौरान अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देने संबंधी गृह मंत्रालय की अधिसूचना को नागरीका एक्सपोर्ट्स और फिक्स पैक्स प्रा लि सहित तीन निजी कंपनियों ने चुनौती दी है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किए जाने की जांच के आदेश
Bhashaप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है जिससे विवाद पैदा हो गया है।
ट्रंप ने प्रांतों से गर्मियों से पहले स्कूल खोलने पर विचार करने की अपील की
Bhashaउन्होंने कहा, “आपमें से कुछ लोग स्कूल खोले जाने के बारे में विचार कर रहे होंगे क्योंकि कई लोग चाहते हैं कि स्कूल खुल जाएं। यह कोई बड़ा विषय नहीं है, बच्चों ने इस आपदा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।”
लॉकडाउन के दौरान शराब चोरी कर बेचने के मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिए जांच के आदेश
Bhashaखबरों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान जम्मू में बाजारों में शराब अधिक कीमत में बेची जा रही है।
दो चीनी कंपनियों की कोविड-19 जांच किट इस्तेमाल नहीं करने के आईसीएमआर के फैसले से चीन चिंतित
Bhashaआईसीएमआर ने सोमवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से चीनी कंपनियों - गुआंगझू वोंडफो बायोटेक और झुहाई लिवजोन डायग्नोस्टिक से खरीदी गई किट का इस्तेमाल बंद करने को कहा क्योंकि इनके परिणामों में ‘‘बड़ा अंतर” देखने को मिल रहा था।
दिल्ली में हॉटस्पाट बढ़ना चिंता की बात, केन्द्र सरकार की राजधानी पर विशेष नजर : डा हर्षवर्धन
Bhashaडा हर्षवर्धन ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली सरकार एवं स्थानीय निकायों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लिन ने कहा, इस साल टी20 विश्व कप नहीं होना चाहिए
Bhashaतीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि प्रशासक इस संकट की भयावहता को स्वीकार करके अच्छा काम करेंगे जिसके कारण दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
पाक में कोरोना वायरस के मामले 14,079, मृतकों की संख्या 300 के पार
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, 3,233 मरीज जानलेवा वायरस से ठीक हो गए हैं।
महामारी नहीं गयी तो रद्द होंगे तोक्यो ओलंपिक खेल : आयोजन समिति के अध्यक्ष
Bhashaमहामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गयी है। इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा लेकिन तोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।
सीमाशुल्क, उत्पाद शुल्क, सेवाकर से जुड़ी अपीलों की ऑनलाइन सुनवायी करें क्षेत्रीय कार्यालय : सीबीआईसी
Bhashaसीबीआईसी ने सोमवार को निजी अपीलों की ऑनलाइन सुनवायी के दिशानिर्देश जारी किए। साथ ही कहा कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम 1944 और वित्त अधिनियम 1994 के अध्याय पांच से जुड़े मामलों की सुनवायी भी इस माध्यम से की जा सकती है।
लॉकडाउन: घर से काम करना होता जा रहा है मुशकिल..तनाव, अनिद्रा, बेचैनी की बढ़ रही है शिकायत
Bhashaदेश में 25 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन के बाद कम्पनियों ने अपने कार्यालय बंद कर दिए थे और तभी से अधिकतर कर्मचारी अपने घर से ही काम कर रहे हैं।
COVID-19: थाईलैंड के 6 नागरिकों को अस्पताल से मिली छुट्टी, वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में भेजा गया चेन्नई जेल
Bhashaवीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोरोना वायरस से संक्रमित थाईलैंड के छह नागरिकों को स्वस्थ होने के बाद यहां अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्होंने बताया कि सभी को सोमवार रात में पुलिस सुरक्षा के बीच पुजहल जेल भेजा गया. भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
COVID-19 लॉकडाउन के दौरान केरल में पुलिसकर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर केक पहुंचाकर लोगों की कर रहे हैं मदद
Bhashaकेरल के पुलिसकर्मी कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने और दूसरों को खुश रखने के लिए सामान पहुंचाने वालों का काम कर रहे हैं. रविवार की सुबह पुलिस जेंसी के घर केक लेकर पहुंच गई. उन्होंने लेना से वीडियो चैट पर बात कर उसे केक भी दिखाया जिसके बाद बच्ची बेहद खुश थी.
COVID-19: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में मृतक संख्या घटने के साथ अमेरिका में सुधार के संकेत
Bhashaन्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के चलते सोमवार को कुल 337 लोगों की मौत हुई. गवर्नर एंड्र्यू क्योमो ने मृतक संख्या की जानकारी दी. अमेरिका में कोविड-19 के केंद्र रहे राज्य के पिछले एक महीने के इतिहास में मृतकों की यह सबसे कम संख्या है.
वार्न को कई बार अपने इशारों पर नचाता था तेंदुलकर : ब्रेट ली
Bhashaतेंदुलकर ने वार्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली। उन्होंने वार्न के रहते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 12 टेस्ट मैच खेले उनमें 60 से अधिक औसत से रन बनाये। इसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल है। वार्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे में उन्होंने 58.70 की औसत और पांच शतकों की मदद से 998 रन बनाये।
मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा
Bhashaमुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।
केन्द्र गैर-कोविड इलाज वाले क्षेत्रों में स्वास्थकर्मियों को पीपीई किट्स सुनिश्चित करे: न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने गैर कोविड उपचार क्षेत्र में कार्यरत सभी चिकित्सकाकर्मियों को पीपीई उपलब्ध कराने के लिये दायर आवेदन पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से एक मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। इससे पहले, पीठ को सूचित किया गया कि भारत में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिनमें कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आते।
तमिनलाडु कांग्रेस ने त्वरित जांच किट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
Bhashaत्वरित जांच किट को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस आलागिरि ने कहा कि इस सौदे में ’मुनाफाखोरी’ भी अदालत के हस्तक्षेप की वजह से ही रूक पायी।
सपा और कांग्रेस ने की साधुओं की हत्या मामले की गहराई से जांच की मांग
Bhashaसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ''बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है। इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।’’